दिल्ली - रहीमुद्दीन सेफी ।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद में जल बोर्ड का पानी प्रदूषित पानी आने की खबर लगातार आ रही है यहां के लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से हमारे इलाके में पानी बहुत प्रदूषित आ रहा है जिसको पीने से हमारे पेट में दर्द या इंफेक्शन की शिकायतें हो रही है डॉक्टरों के अनुसार बताया गया कि जो आपके पेट में इंफेक्शन है वह प्रदूषित जल पीने से हैं ।
मुस्तफाबाद इलाके में जल बोर्ड पता नहीं पानी को किस तरह से फिल्टर करके भेज रहा है कि लोग बीमार होने लगे हैं । अगर ऐसा ही लगातार चलता रहा तो 1 दिन ऐसा होगा कि यह इलाका महावारी से जूझ रहा होगा जिसका कारण केवल प्रदूषित जल होगा । लोगों का कहना है कि पता नहीं दिल्ली सरकार कब इस इलाके की समस्या को सुलझायेगी ताकि यहां साफ और स्वच्छ पानी आए ।
लोगों का यह भी कहना है कि हमने आम आदमी पार्टी के विधायक हाजी यूनुस को इसलिए वोट दी थी कि वह यहां पिछले लगभग 5 साल से रह रहे थे और उन्होंने दिलासा दिलाया था कि मैं इस इलाके में बहुत ही उन्नति के कार्य करूंगा जिससे आप लोगों की समस्याएं दूर होगी पानी की समस्या, साफ- सफाई की समस्या आदि का निस्तारण करूंगा ।
लेकिन अब सुनने में आया है कि वही विधायक जो वोट बटोरने के लिए चापलूसी वाली बातें कर रहे थे इलाके से फरार होकर दिल्ली के किसी दूसरे इलाके में रह रहे है तो ऐसे मे लोग अपनी समस्या को लेकर के कहां जाए ।

No comments:
Post a Comment