Sunday, August 16, 2020

मुस्तफाबाद मे लगे कूड़े के ढेर, नगर निगम अनजान ।।



 दिल्ली -रहीमुद्दीन सैफी

दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में आजकल आपको हर गली में कूड़े के ढेर देखने को मिल जाएंगे । एक तरफ जहां सरकार ने कोरोना वायरस के चलते साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया हुआ है लेकिन यह सभी दावे  मुस्तफाबाद के एरिया में आकर  किसी भी नागरिक को जाकर पता चल जाएगा कि यहां के   इलाकों की नालियों में कितनी गंदगी है जो साफ सफाई ना होने के कारण इकट्ठी होती चली जा रही है । क्योंकि इस इलाके के नगर निगम के सफाई कर्मियों का रवैया है कि मुस्तफाबाद के वार्ड ई-58 में आकर लगभग 1 महीने में नालियों को साफ करना और उसके इकट्ठे हुए कूड़े को लगभग उसके भी 15 दिन बाद तक उठाने का अपना एक विशेष नियम बनाया हुआ है जिसमें सफाई कर्मचारी का इंचार्ज भी शामिल है ।  इस इलाके में केवल नगर निगम के सफाई कर्मियों के अलावा कोई भी अधिकारी या संबंधित विभाग का उच्च अधिकारी इस मोहल्ले में झांकने तक नहीं आते हैं कि साफ सफाई हो रही है या नहीं

वार्ड ई- 58 में जो सफाई कर्मी नालियों को साफ करके उसका कूड़ा व गंदगी निकाल कर नाली के बाहर छोड़ गए थे वह भी नहीं उठाई है जो होने वाली बारिश में दोबारा वापस नालियों में जाना शुरू हो गया है ।





Sunday, August 9, 2020

मुस्तफाबाद के वार्ड ई -58 में निकम्मे सफाई कर्मचारियों की वजह से नहीं हुई साफ सफाई ।

 

दिल्ली - रहीमुद्दीन सैफी ।

दिल्ली के मुस्तफाबाद वार्ड ई-58  जिसकी निगमपार्षद प्रवीन बेगम है। लेकिन साफ -सफाई  के मामले में स्थानीय लोग परेशान है  क्योंकि पिछले माह की दिनांक 9-जुलाई से कोई भी सफाईकर्मी इस वार्ड में सफाई करने नही आया है। यहां तक कि इसी वार्ड में रहने वाले पत्रकार तक भी इन गलियों में गंदगी की वजह से बहुत परेशान हैं इसी वार्ड के रहने वाले जन सहारा के मुख्य संपादक रहीमुद्दीन सैफी ने भी इस बारे में साफ सफाई के लिए कहा है लेकिन इस ओर कोई भी सफाई कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहा है यहां के सफाईकर्मी इंचार्ज मनोज को इस संबंध में कम से कम स्थानीय लोगों ने 50 से भी ज्यादा कॉल किए हैं लेकिन वह वार्ड में कुछ भी देखने ओर सफाई कराने के लिए नहीं आए हैं ऐसे नगर निगम सफाई कर्मचारियों के रवैया से परेशान होकर मुख्य संपादक के साथ  पत्रकार संघ व पत्रकार साथी ऐसे निकम्मे नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के खिलाफ आंदोलन जल्द  करेगा  क्योंकि  सफाई कर्मी इंचार्ज मनोज ने खुद कबूल  किया है कि मैं पैसे यहां के निगम पार्षद के यहां भिजवा ता हूं  इसलिए हमारा साफ सफाई का कोई मतलब नहीं बनता और आप हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते । अगर किसी कारणवश यहां जल्द से जल्द साफ सफाई नगर निगम के द्वारा नहीं की जाती तो जल्दी हो और भी ऐसे खुलासे होंगे जो सभी स्थानीय लोकल चैनल पब्लिश किए जाएंगे । ताकि सच्चाई सबके सामने आये कि आखिर ये नगर निगम में निकम्मे सफाईकर्मी क्या-क्या करते हैं ।

जन सहारा हिंदी समाचार पत्र

 जनसहारा न्यूज़ में आप लोगों का स्वागत है मैं मिस्टर रहीमुद्दीन जैसा कि आप लोग जानते हैं बुलडोजर बाबा का आजकल ज्यादा नाम है क्या कोई सा भी प...