दिल्ली - रहीमुद्दीन सैफी ।
दिल्ली के मुस्तफाबाद वार्ड ई-58 जिसकी निगमपार्षद प्रवीन बेगम है। लेकिन साफ -सफाई के मामले में स्थानीय लोग परेशान है क्योंकि पिछले माह की दिनांक 9-जुलाई से कोई भी सफाईकर्मी इस वार्ड में सफाई करने नही आया है। यहां तक कि इसी वार्ड में रहने वाले पत्रकार तक भी इन गलियों में गंदगी की वजह से बहुत परेशान हैं इसी वार्ड के रहने वाले जन सहारा के मुख्य संपादक रहीमुद्दीन सैफी ने भी इस बारे में साफ सफाई के लिए कहा है लेकिन इस ओर कोई भी सफाई कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहा है यहां के सफाईकर्मी इंचार्ज मनोज को इस संबंध में कम से कम स्थानीय लोगों ने 50 से भी ज्यादा कॉल किए हैं लेकिन वह वार्ड में कुछ भी देखने ओर सफाई कराने के लिए नहीं आए हैं ऐसे नगर निगम सफाई कर्मचारियों के रवैया से परेशान होकर मुख्य संपादक के साथ पत्रकार संघ व पत्रकार साथी ऐसे निकम्मे नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के खिलाफ आंदोलन जल्द करेगा क्योंकि सफाई कर्मी इंचार्ज मनोज ने खुद कबूल किया है कि मैं पैसे यहां के निगम पार्षद के यहां भिजवा ता हूं इसलिए हमारा साफ सफाई का कोई मतलब नहीं बनता और आप हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते । अगर किसी कारणवश यहां जल्द से जल्द साफ सफाई नगर निगम के द्वारा नहीं की जाती तो जल्दी हो और भी ऐसे खुलासे होंगे जो सभी स्थानीय लोकल चैनल पब्लिश किए जाएंगे । ताकि सच्चाई सबके सामने आये कि आखिर ये नगर निगम में निकम्मे सफाईकर्मी क्या-क्या करते हैं ।

No comments:
Post a Comment